अध्यापिका ने स्कूल में पौधरोपण कर मनाया जन्मदिवस
संवाद सहयोगी, ढांड : राजकीय स्कूल ढांड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्टाफ सदस्यों ने पौधरोपण किया। अध्यापिका शालू शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर स्कूल के प्रांगण में फाइकस व अशोका के 20 पौधे लगाकर बच्चों संघ जन्मदिन मनाया। कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
संवाद सहयोगी, ढांड : राजकीय स्कूल ढांड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्टाफ सदस्यों ने पौधरोपण किया। अध्यापिका शालू शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर स्कूल के प्रांगण में फाइकस व अशोका के 20 पौधे लगाकर बच्चों संघ जन्मदिन मनाया। कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। जब तक वह पौधा फल फूल नहीं जाता तब तक उसकी देखभाल करना भी हमारा दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि स्कूल का समस्त स्टाफ विद्यालय के सौंदर्यीकरण के प्रति लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत विद्यालय में एक छोटा सा पार्क बनाने का कार्य भी जोरों पर है। इस अवसर पर एसएमसी. प्रधान सुरेश कुमार, हेमलता, जीत ¨सह, बल¨वद्र ¨सह, रोशन लाल पंवार, राममेहर मौजूद रहे।