शिक्षक संघ ने किया डाइट से जेबीटी बंद करने का विरोध
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक राजौंद ने सरकारी डाइट से जेबीटी बंद करने के निर्णय का विरोध किया। अध्यक्ष अमरनाथ किठानिया ने इसे आम व गरीब तबके के विद्यार्थियों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कॉलेजों की तुलना में निजी कॉलेजों में खर्च कई गुणा ज्यादा है।
संस, राजौंद : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक राजौंद ने सरकारी डाइट से जेबीटी बंद करने के निर्णय का विरोध किया। अध्यक्ष अमरनाथ किठानिया ने इसे आम व गरीब तबके के विद्यार्थियों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कॉलेजों की तुलना में निजी कॉलेजों में खर्च कई गुणा ज्यादा है। भाजपा छात्र हितों की बात तो करती है, लेकिन सरेआम उनपर तानाशाही फैसलों की तलवार चला रही है। सरकारी स्कूलों व कॉलेजों की खस्ता हालत को सुधारने की दिशा में भाजपा कोई कदम नहीं उठा रही है। संघ जल्द ही राज्य स्तरीय बैठक कर निजीकरण के विरोध में संघर्ष का ऐलान करेगा।