Move to Jagran APP

पराली और कूड़ा में आग नहीं लगाने का लिया संकल्प

दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे अभियान के तहत नए बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो महाप्रबंधक रामकुमार भुक्कल ने की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 12:50 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:36 AM (IST)
पराली और कूड़ा में आग नहीं लगाने का लिया संकल्प
पराली और कूड़ा में आग नहीं लगाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे अभियान के तहत नए बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो महाप्रबंधक रामकुमार भुक्कल ने की। जीएम ने कार्यक्रम के दौरान बसों पर पोस्टर लगाने का कार्य किया। इस मौके पर उनके साथ विभाग के कई कर्मचारी और किसान यात्री भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी लोगों को खेतों में पराली व सार्वजनिक स्थलों पर कूडा नहीं जलाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही बस स्टैंड पर पहुंच रहे किसानों को खेतों में पराली व उनके अवशेष न जलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर कुलदीप, महाबीर सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक :

रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक रामकुमार भुक्कल ने कहा कि वायु में बढ़ रहा प्रदूषण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इसके लिए हमें स्वयं से शुरूआत कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए। भुक्कल ने कहा कि खेतों में किसानों की ओर से जलाने वाली पराली और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा कर्कट में आग लगाने से जान पर बनी हैं। इस कारण स्वस्थ व्यक्ति भी प्रदूषित हवा में सांस लेकर बीमारियों का शिकार हो रहे है। दैनिक जागरण की ओर से चलाया गया पर्यावरण संरक्षण अभियान काफी सराहनीय है। इस अभियान के तहत विभाग की ओर से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदूषित हो रही आबोहवा,

नहीं जलाएंगे पराली :

किसान बलवान कुंडू ने कहा कि खेतों में पराली जलाने के कारण हवा प्रदूषित हो रही है। वह अपने खेतों में पराली न जलाकर इसे पानी के माध्यम से नष्ट करेंगे, जिससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। कुंडू ने कहा कि सरकार से वह अपील करते हैं कि सरकार पराली को लेकर दिए गए यंत्रों में 50 की बजाय 80 प्रतिशत त सब्सिडी दे, जिससे किसानों को पराली को व्यवस्थित करने में अधिक राशि खर्च न करनी पड़े। खेतों में पराली न जलकार पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगे कार्य

परिवहन विभाग के कर्मचारी गंगा राम ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए वे लोगों को जागरूक करने में अपना सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से चलाया गया अभियान लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता ला रहा है। इसके लिए वह सदा तत्पर है। ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे पर्यावरण प्रदूषित होगा।

जागरूकता जरूरी :

निरंजन सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वे अपने खेतों में पराली न जलाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे, जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब नहीं होगा। यह काफी सराहनीय है कि दैनिक जागरण किसानों को पराली न जलाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.