विज्ञान प्रदर्शनी में प्रिंस की टीम प्रथम
राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दोरना अंजू सोनिया पूजा व जगदीप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
जागरण संवाददाता, कैथल : राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दोरना अंजू, सोनिया पूजा व जगदीप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसमें प्रिस, हर्षित, आशु, अजय, नवीन की टीम प्रथम, ललित, रमण की टीम द्वितीय, करिश्मा, बितु ,कल्पना और हेमा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य लाभ सिंह लेलर ने बच्चों का इस कार्य में मार्गदर्शन किया। अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के विषय में बताया कि इस स्कूल ने कई बार शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा 10 टॉप में स्थान अंकित किया है।
यह स्कूल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा और अम्बाला रेंज के कमिश्नर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेल और इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है।