विद्यार्थियों ने किया संसद-भवन का शैक्षणिक भ्रमण
द माइलस्टोन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पिछले सप्ताह भारत देश की संसद का भ्रमण किया। भारतीय संविधान की रूपरेखा को कानून बनाने में भारतीय संसद की मुख्य भूमिका होती है।
जासं, कैथल : द माइलस्टोन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पिछले सप्ताह भारत देश की संसद का भ्रमण किया। भारतीय संविधान की रूपरेखा को कानून बनाने में भारतीय संसद की मुख्य भूमिका होती है। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल शर्मा के आदेशों पर कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों संसद की वास्तविक भवन से रूबरू करवाया।
इस दौरान विद्यार्थियों को गिरिश कुमार ने राष्ट्रपति संग्रहालय की धरोहर के दर्शन करवाए व राष्ट्रपति संग्रहालय में अतीत की स्मृतियों पर गहरी चर्चा की। स्कूल संचालिका आशिमा सिद्धवानी ने इस ऐतिहासिक यात्रा का अनुभव किया। इस मौके पर सोनिया बराड़ा, सुमित सिद्धवानी, बलराज, विष्णु प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।