विद्यार्थियों ने जल बचाने के लिए निकाली जागरूकता रैली
राजकीय उच्च विद्यालय देवबन के विद्यार्थियों ने जल बचाओ को लेकर जागरूकता रैली निकाली। गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के 100 छात्रों ने इसमें भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
राजकीय उच्च विद्यालय देवबन के विद्यार्थियों ने जल बचाओ को लेकर जागरूकता रैली निकाली। गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के 100 छात्रों ने इसमें भाग लिया। रैली के संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि जल संकट आज भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इससे भविष्य में खाद्य संकट भी उत्पन्न हो जाएगा। मनुष्य सहित सभी जीव जल पर निर्भर है।
सरपंच राजेंद्र ने कहा कि आज जल का सदुपयोग कम बर्बादी ज्यादा हो रही है, जो गलत है। गांव में बिजली सप्लाई शुरू होते ही सबमर्सिबलों से पानी बहने लगता है। जब तक चलता रहता है, जब तक बिजली कट नहीं लगता। इसलिए ग्रामीणों से अपील है जल का प्रयोग उतना ही करें, जितने की जरूरत हो।
उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की तरफ से जल बचाओ को लेकर आधा गिलास पानी अभियान जो चलाया गया है, वह भी बहुत सराहनीय है। लोगों को इस अभियान से प्रेरणा लेते हुए जल बचाने के लिए आगे आने चाहिए। इस अवसर पर तिलक राज, ईश्वर चंद, राकेश कुमार, श्रीभगवान, शमशेर सिंह, सरोज, सीमा, शीलावती मौजूद थी।