खेल महाकुंभ में गुहला-चीका के खिलाड़ी ने जीते 21 पदक
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से पंचकूला में आयोजित हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ में गुहला-चीका के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में कुल 21 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
संवाद सहयोगी, कैथल : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से पंचकूला में आयोजित हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ में गुहला-चीका के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में कुल 21 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस टीम ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा किया।
कोच सतनाम ¨सह ने बताया कि गत दिनों पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गुहला-चीका के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने दमखम पर कुल 21 पदक जीते।
प्रतियोगिता में हरप्रीत सीड़ा ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक, अमन ने 200 मीटर में स्वर्ण व 4 गुणा 400 मीटर रजत, गुरमीत व ¨रकू ने चार गुणा 400 रिले में रजत, कमलदीप ने चार गुणा 100 व चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण, 400 मीटर में रजत, 800 में रजत, दमनदीप ने चार गुणा 400 व 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक, तमन्ना ने चार गुणा 400 में स्वर्ण, मनीषा ने 100 मीटर में रजत, 200 मीटर में कांस्य, प्रीती में 100 व 200, चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते। सभी खिलाड़ी चीका के खेल नर्सरी मे अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सत¨वद्र खिल ने बधाई दी।