सोनिया और राहुल की नागरिकता को इस बिल से नहीं खतरा : सैनी
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से विदेशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जा रहे लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। इस अधिनियम से देश में पहले से ही रह रहे किसी भी धर्म के लोगों की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से विदेशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जा रहे लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। इस अधिनियम से देश में पहले से ही रह रहे किसी भी धर्म के लोगों की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। सांसद ने कहा कि लोकसभा में पास होने और राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद सीएए कानून बन गया है, लेकिन विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह कर रहा है। सासद नायब सैनी शनिवार को सीएए के समर्थन में गुहला चीका में निकाले जाने वाले जन जागरण अभियान से पूर्व पत्रकारों से बात कर रहे थे। सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग पूरे शहर में पैदल मार्च निकाला और क्षेत्रवासियों से इस बिल को लेकर सरकार का समर्थन करने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान सांसद स्वयं लोगों से मिले और उन्हें बिल के बारे में बताया।
सांसद ने कहा कि इस बिल से सोनिया और राहुल की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह नागरिकता देने वाला बिल है छीनने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि बिल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता हर एक बूथ में कम से कम 50 घरों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, रवि तारांवली, शीशपाल जिदल, मांगे राम जिदल, ईर्श्वर अत्री, राजेश पिटू, सूरता राम शर्मा, ओमता राम बाल्मीकि, जगीर सिंह, नेत्र पाल शमर, केके आनंद, जगमाल राणा, वेद कंबोज, दिनेश मौजूद थे।