हल्की बारिश, शीत हवा से बढ़ी ठंड
बरसात के बाद तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है। वहीं शीत हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार रात को हुई बरसात के बाद बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन के समय रूक-रूक कर बरसात भी हुई।
जागरण संवाददाता, कैथल :
बरसात के बाद तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है। वहीं शीत हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार रात को हुई बरसात के बाद बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन के समय रूक-रूक कर बरसात भी हुई। इस कारण सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति बनी रही। बुधवार को सुबह से लेकर शाम चार बजे तक कैथल में दो एमएम बरसात दर्ज की गई। वहीं गुहला में बरसात एक एमएम व कलायत में शून्य रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी आसमान में बाद छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बॉक्स
तीन डिग्री सेल्सियस तक कम
हुआ अधिकतम तापमान :
बुधवार को पिछले तीन दिनों की अपेक्षा जिले के तापमान के करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर तेज गति से हवाएं चली। 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 79 प्रतिशत तक नमी बनी रही। बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बॉक्स
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रही हल्की बरसात :
बुधवार को हुई बरसात गेहूं व सब्जियों की फसल के लिए फायदेमंद रही। कृषि महाविद्यालय कौल के ¨प्रसिपल एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि अब तक हुई बरसात से फसलों को फायदा हुआ है। तेज बरसात होती तो नुकसान की संभावना थी। उन्होंने गेहूं की फसल में पानी जरूरत से ज्यादा जमा होने की स्थिति में यूरिया व ¨जक का इस्तेमाल करने की सलाह दी व कहा कि इसके इस्तेमाल से फसल में भरा पानी नुकसान नहीं करेगा।