दीन बंधू सर छोटू राम जयंती 22 को
कैथल : जाट शिक्षण संस्थान में दीन बंधु सर छोटू राम जयंती का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 06:04 PM (IST)
कैथल : जाट शिक्षण संस्थान में दीन बंधु सर छोटू राम जयंती का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। संस्था के प्रधान रणबीर ढुल फौजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यातिथि होंगे।
संस्थान परिसर के मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए संस्था के आजीवन सदस्यों सहित सभी को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रहबरे आजम सर छोटू राम ने किसानों के उत्थान के लिए जो कार्य किया उसकी बदौलत आज खेतीहर मजदूर व किसान स्वाभिमान से जीने की ओर अग्रसर हुआ है। ऐसी महान विभूति की जयंती मनाकर हम सब अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें