श्रीकपिल मुनि मंदिर में लगाई शिव प्रदर्शनी
संस, कलायत : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम कैथल की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम कैथल की ओर से श्री कपिल मुनि मंदिर परिसर में शिव दर्शन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं युवा क्षत्रिय नेता स¨लद्र राणा ने किया।
संस, कलायत : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम कैथल की ओर से श्री कपिल मुनि मंदिर परिसर में शिव दर्शन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं युवा क्षत्रिय नेता स¨लद्र राणा ने किया। राणा ने कहा कि शिव बाबा निराकार ¨बदु स्वरूप है, जिसकी पूजा अर्चना करने व नाम लेने से ही मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन सफल बनाने के लिए अपने अंदर बैठे विकार रूपी पांच चोरों को निकाल देना चाहिए। प्रदर्शनी के दौरान आश्रम से आई महिलाओं और पुरूषों ने लोगों को विस्तार से समझाया पवित्रता ही सुख शांति की जननी है। इसी दौरान गुरचरण ने बताया कि सन्यास विकारों का किया जाना चाहिए, क्योंकि जब तक मनुष्य के अंदर विकार रहते है तब तक उसके अंदर बैठा मैं शब्द उसके विकास में बाधक बना होता है।