विधानसभा चुनाव में 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेगी भाजपा : ज्योति सैनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान नए सदस्यों को जोड़ते हुए पार्टी में शामिल किया गया। महिलाओं व युवतियों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान नए सदस्यों को जोड़ते हुए पार्टी में शामिल किया गया। महिलाओं व युवतियों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया।
वार्ड नंबर 22 स्थित विकास बाल पब्लिक स्कूल में बैठक करते हुए ज्योति ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों के चलते भाजपा ने प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत हासिल की। अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, पार्टी ने जो 75 प्लस का लक्ष्य रखा है, इसे हासिल करते हुए दोबारा सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखते हुए काम कर रही है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में नौकरियों से भ्रष्टाचार खत्म करते हुए युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। सभी जिलों में समान विकास हो रहे हैं। किसी भी जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर पार्टी से जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, पूनम ढुल, पूनम सैनी, दीक्षा, पूजा, ज्योति, किरण, निर्मला शर्मा, सपना, नेहा सुमन मौजूद थी।