Move to Jagran APP

राजीव गांधी की 75वीं जयंती को सद्भावना दिवस रूप में मनाई

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती को सद्भावना दिवस रूप में मनाया गया। मंगलवार को हरियाणा किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मबीर कोलेखां ने अपने कार्यालय में स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:35 AM (IST)
राजीव गांधी की 75वीं जयंती को सद्भावना दिवस रूप में मनाई
राजीव गांधी की 75वीं जयंती को सद्भावना दिवस रूप में मनाई

संस, कलायत : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती को सद्भावना दिवस रूप में मनाया गया। मंगलवार को हरियाणा किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मबीर कोलेखां ने अपने कार्यालय में स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कोलेखां ने स्व. राजीव गांधी को युग दृष्टा बताया व उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अल्पकाल के समय में उन्होंने देश को आधुनिक व युवा गति दी। उनकी सोच थी कि भारत व भारत के नौजवान विश्व में अपना नाम ऊंचा करें। 18 वर्ष के नौजवानों को वोटिग अधिकार देना पंचायती राज व्यवस्था लागू करना, सूचना व कम्प्यूटर के क्षेत्र में प्रगति स्व. गांधी की ही सोच थी। उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी के योगदान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से उनकी 75वीं जयंती को देश सछ्वावना दिवस रूप में मना रहा हैं। वे भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं, देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हीं को जाता है। आज हर हाथ को काम, हर हाथ में मोबाइल उन्हीं की सोच का परिणाम है। इस अवसर पर अशोक जैलदार, छबीलदास नायक, भीरा रामगढ़, संजीव रैबारी, डॉ. कर्मबीर, राजकुमार, बीरभान धीमान, संजय कोलेखां, राजेश सैनी, बलवान, सत्यवान धीमान, अशोक धीमान व शेरा बालू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.