Move to Jagran APP

गायनी वार्ड में रोजाना हो रही 65 से 70 महिलाओं की ओपीडी

जिला नागरिक अस्पताल के गायिनी वार्ड में ओपीडी चल रही है। रोजाना 65 से 70 जांच के लिए पहुंच रही हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 09:55 AM (IST)
गायनी वार्ड में रोजाना हो रही  65 से 70 महिलाओं की ओपीडी
गायनी वार्ड में रोजाना हो रही 65 से 70 महिलाओं की ओपीडी

जागरण संवाददाता, कैथल: जिला नागरिक अस्पताल के गायिनी वार्ड में ओपीडी चल रही है। रोजाना 65 से 70 जांच के लिए पहुंच रही हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ओपीडी के बाहर रखे गए बेंचों में दो-दो महिलाओं को दूरी बनाकर बिठाया जाता है। इसके बाद एक-एक महिला को जांच के लिए अंदर बुलाया जा रहा है। महिलाओं की जांच के दौरान भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां कार्यरत स्टाफ नर्स ने बताया कि लॉकडाउन से पहले 350 के करीब ओपीडी होती थी, जो अब करीब 70 है। केवल इमरजेंसी होने पर ही महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल बुलाया जा रहा है। अस्पताल में जांच के लिए आ रही महिलाओं को मास्क पहनने ही और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।

loksabha election banner

जिला सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू चावला ने बताया कि गायिनी वार्ड में पहले की तरह सेवाएं चल रही हैं। लोगों से अपील है कि अगर कोई इमरजेंसी हो तभी अस्पताल आएं।

रोजाना हो रही छह से सात डिलीवरी

सिविल अस्पताल में रोजाना छह से सात गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो रही है। लॉकडाउन से अब तक 125 डिलीवरी हुई हैं। पहले की तरह ये सेवाएं जारी हैं। अस्पताल में डिलीवरी के लिए महिलाओं का लाने और छोड़ने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी पहले की तरह दी जा रही है। अस्पताल के गायिनी वार्ड में प्रवेश करने से पहले हाथ धुलवाए जा रहे हैं। गर्भवती महिला के साथ एक महिला को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। सिविल अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल में भी ये सेवाएं चल रही हैं, केवल ओपीडी बंद है। निजी अस्पतालों के चिकित्सक फोन पर करीब दो घंटे तक ओपीडी लगा मरीजों को बीमारियों की रोकथाम को लेकर जानकारी दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.