रवि तारांवाली ने सीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक
हलका गुहला से भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि तारांवाली ने सीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। तारांवाली ने कहा कि नवंबर माह में बरोदा का उप-चुनाव होने जा रहा है।
संवाद सहयोगी सीवन:
हलका गुहला से भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि तारांवाली ने सीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। तारांवाली ने कहा कि नवंबर माह में बरोदा का उप-चुनाव होने जा रहा है। भाजपा की लहर व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों व जनहित में लागू की गई नीतियों की वजह से यह उप-चुनाव भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा व इनेलो व कांग्रेस के प्रत्याशियों की तो जमानत तक भी नही बचेगी।
कांग्रेस ने सदा सत्ता में रहते हुए कभी किसी का भला नहीं किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश को एक समान समझते हैं व पिछले छह वर्षों से पूरे प्रदेश का एक समान विकास हो रहा है। रवि ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा एक व हरियाणवी एक वाली कहावत पर चलते हैं। अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने वहां भी पूरा विकास करवाया है जहां विपक्षी दलों से विधायक हैं। इस मौके पर कांगथली मंडल के अध्यक्ष साहब सिंह सैर, जिला पार्षद मा. रति राम, महेंद्र सिंह चीमा, अमित मेहता, पूर्व चेयरमैन संजय सैनी, भाजपा नेता, अश्वनी राणा, रवि राणा, फूल सिंह, अशोक तारांवाली, मंडल अध्यक्ष सीवन कृष्ण डोहर, अभि मेहता, सोनू सैनी, अजय नंबरदार उपस्थित थे।