एसडीओ ने मानी बिजली कर्मियों की मांग, धरना समाप्त
एचएसइबी वर्कर यूनियन सब-डिवीजन सीवन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रधान सतीश ढांडा की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी धरना दिया। एक्सइएन गुहला इस धरने को लेकर सीवन पहुंचे।
संस, सीवन : एचएसइबी वर्कर यूनियन सब-डिवीजन सीवन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रधान सतीश ढांडा की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी धरना दिया। एक्सइएन गुहला इस धरने को लेकर सीवन पहुंचे। प्रधान सतीश ढांडा ने बताया कि एसडीओ के कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारियों की एक्सइएन व एसडीओ के साथ बैठक हुई। एक्सइएन के कहने पर एसडीओ ने कर्मचारियों की मांगे मान ली। कर्मचारियों ने भी अपना धरना समाप्त करके अपनी-अपनी ड्यूटी पर जाकर अपना कामकाज संभाल लिया। प्रधान सतीश ढांडा ने कहा था कि जब तक सीवन एसडीओ उनकी मांग नहीं मानते हैं तो यह धरना जारी रहेगा, लेकिन अब मांगों को मान लिया गया है।
जरूरतमंद कन्याओं का विवाह 16 को
संस, सीवन : भारत विकास परिषद शाखा सीवन की ओर से सीवन में पांच जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाया जा रहा है। कार्यक्रम 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भारत विकास परिषद के सदस्य व मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संगीत बंसल ने दी। कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिस सदस्य को जो ड्यूटी सौंपी गई थी वह उसने पूरी करके अपनी रिपोर्ट शाखा सीवन के प्रधान मोहित बंसल को सौंप दी है। समारोह के मुख्यातिथि हलका विधायक ईश्वर सिंह होंगे। इस मौके पर सुभाष गर्ग, पवन शर्मा, सुरेंद्र सरदाना, अशोक गोयल, केवल कृष्ण मौजूद थे।