11 को कौल में होगी सत्ता परिवर्तन रैली
पूंडरी हलके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को शाम तीन बजे जनता कॉलेज कौल में सत्ता परिवर्तन रैली होगी। इसमें हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचेंगे।
संवाद सहयोगी, ढांड: पूंडरी हलके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को शाम तीन बजे जनता कॉलेज कौल में सत्ता परिवर्तन रैली होगी। इसमें हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचेंगे। इसके अलावा कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भी इस रैली में शिरकत करेंगे। रैली को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने पूंडरी हलके के दौरा शुरू कर दिए हैं और वे इस दौरान विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और उन्हें रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। तेजबीर ने गांव साकरा, चुहड़माजरा, संगरौली सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया व स्थानीय लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे मे बताया। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूंडरी क्षेत्र के छोटे-बड़े गांवों में बिजली, पानी, सीवरेज, खेल के मैदान की व्यवस्था नहीं कर पाई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा की सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।