Move to Jagran APP

संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने की अनेक छंदों की रचना : मनोहर लाल

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने अनेक छंदों की रचना की है। उन्होंने गुरूनानक प्रकाश में सभी गुरुओं की वाणी व जीवन वृतांत को सम्माहित किया है। साहित्यिक क्षेत्र में भाई संतोख सिंह का स्थान उच्च है। अपने छंदों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 08:58 AM (IST)
संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने की  अनेक छंदों की रचना : मनोहर लाल
संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने की अनेक छंदों की रचना : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने अनेक छंदों की रचना की है। उन्होंने गुरूनानक प्रकाश में सभी गुरुओं की वाणी व जीवन वृतांत को सम्माहित किया है। साहित्यिक क्षेत्र में भाई संतोख सिंह का स्थान उच्च है। अपने छंदों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया है। वे गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिरसा में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां से सीएम ने जिला के चिल्ड्रन पार्क में स्थापित की गई भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का वीडियो लिक के माध्यम से लोकार्पण किया और लोगों को संबोधित किया। पार्क में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, सीटीएम विवेक चौधरी, नप ईओ अशोक कुमार, सचिव नरेंद्र शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।

loksabha election banner

जिले को मिली सौगात

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया, जोकि जिला के लिए एक सौगात है। वर्तमान पीढ़ी को महापुरूषों के बारे में अवगत करवाने के लिए सरकार की ओर से सभी महान पुरूषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है। भाई संतोख सिंह कैथल रियासत के अंतिम शासक भाई उदय सिंह के दरबारी कवि थे। उन्होंने अनेक छंदों की रचना की है। कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है। सीएम के निर्देशानुसार अन्य तीर्थों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

कवियों ने सुनाई कविताएं

कार्यक्रम में भाई संतोख सिंह साहित्य सभा के कवि बलविद्र संधा तथा जयदेव सिंह थिद ने उनके जीवन चित्रण पर आधारित कविताएं पेश की। सुपा‌र्श्व जैन पब्लिक स्कूल की छात्राओं व वत्सल शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. महीपाल पठानिया ने भक्ति संगीत से सामाजिक समरसता तथा धार्मिक एकता का संदेश लोगों को दिया। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने भी गुरुओं की महिमा का बखान किया।

ये अधिकारी रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस मौके पर एमइ राजकुमार शर्मा, दीपक खुराना, एसडीओ आनंद वर्मा, जेई संजीव धीमान, हाकिम सिंह, पाशा जैन, सुभाष शर्मा, बलबीर, प्रवीण कुमार, ठेकेदार बलबीर नौच, सुरेश गुलशन, गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह, गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.