घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करेगी सखी
जिला प्रशासन की तरफ से एमआइटीसी कालोनी में वन स्टॉप सेंटर सखी खोला गया। इसका उद्घाटन बुधवार को महिला एवं बाल विकास अभिलेखागार राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने किया। इस दौरान विधायक लीला राम डीसी डॉ. प्रियंका सोनी भी मौजूद रही।
जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन की तरफ से एमआइटीसी कालोनी में वन स्टॉप सेंटर सखी खोला गया। इसका उद्घाटन बुधवार को महिला एवं बाल विकास, अभिलेखागार राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने किया। इस दौरान विधायक लीला राम, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी भी मौजूद रही। राज्यमंत्री ने सेंटर सखी का निरीक्षण करते हुए यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जरूरतमंद महिला सखी सेंटर से महिला हेल्पलाइन सेवा 181 पर संपर्क कर सकती हैं। वन स्टॉप सेंटर सखी में घरेलू हिसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न आदि से पीड़ित सभी आयु वर्ग की महिलाओं व 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों को पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, काउंसलिग की सुविधा व पांच दिन के लिए अस्थाई आश्रय की सुविधा प्रदान की जाती है। किसी सार्वजनिक व निजी स्थल पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की पीड़ितों को इस केंद्र द्वारा सहायता की जाती है। इस केंद्र में शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। इस सेंटर में तीन कक्ष, काउंसलिग सेंटर व रसोई घर व हॉल की सुविधा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, दिलावर सिंह मलिक, तुषार ढांडा, संजय भारद्वाज, रेनू पसरीचा, सुनीता शर्मा, सीडीपीओ कमलेश गर्ग मौजूद थी।
बॉक्स
महिला संरक्षण अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि इस सेंटर में घरेलू हिसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं यहां ठहर सकती है। बाद में उनके परिजनों को बुलाते हुए बातचीत कर समस्या का समाधान करवाते हुए महिला को वापस घर भेजा जाएगा। महिलाओं को पांच दिनों तक यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करते हुए महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। -------------