Move to Jagran APP

दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान प्रदर्शन, कांग्रेस की देन : सैनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान प्रदर्शन कांग्रेस की देन है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 07:02 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 07:02 AM (IST)
दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान प्रदर्शन, कांग्रेस की देन : सैनी
दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान प्रदर्शन, कांग्रेस की देन : सैनी

संवाद सहयोगी, पूंडरी : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान प्रदर्शन कांग्रेस की देन है। इससे किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है। सांसद रविवार को पूंडरी में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पूर्व वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और पूंडरी में लाला सुमेर चंद गोयल के निधन पर शोक जताने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी है और किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। न्यायालय तीनों कृषि सुधार कानूनों पर स्टे दे चुका है। सरकार पहले से ही इसको 18 महीने तक टालने की बात कह चुकी है। ऐसा होने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों को इसका स्वागत करना चाहिए था। प्रदर्शन करने वालों का हित किसान नहीं है उनका हित कुछ ओर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान की आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे है। किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही।

loksabha election banner

कोरोना को हलके में ना लें लोग

सांसद ने कहा कि लोग कोरोना को हलके में न लें और इसके नियमों का पालन करें। लोगों से मास्क लगाने और दो गज की दूरी रखने और विशेषकर कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। पहले स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत कम बजट खर्च होता था, लेकिन अब मोदी सरकार ने स्वास्थ्य बजट को कई गुणा तक बढ़ाया है। लोगों से अपील की है कि वे इस महामारी में स्वयं की भी जिम्मेदारी समझें और दूसरों को भी जागरूक करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, राजकुमार गर्ग, देवीदयाल बरसाना मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.