दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने झाड़ू उठा किया प्रदर्शन
नगर पालिका से हटाए गए सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी झाडू उठाकर प्रदर्शन किया। सरकार ने कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर भूखा मरने के लिए छोड़ दिया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान संजय कुमार ने की।
संवाद सहयोगी, कैथल : नगर पालिका से हटाए गए सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी झाडू उठाकर प्रदर्शन किया। सरकार ने कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर भूखा मरने के लिए छोड़ दिया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान संजय कुमार ने की।
इस मौके पर संजय ने बताया कि ऐसा समय भी था जब कलायत में गंदगी के ढेर लगे रहते थे। कर्मचारियों ने इसे साफ नगर बनाया, जिससे स्वच्छता रैं¨कग में कलायत ने जिले में पहला स्थान हासिल किया था। नगर को साफ बनाने का पुरस्कार उन्हें नौकरी से हटाकर दिया गया। पिछले दो महीने से कर्मचारियों को हटा दिया गया है। सरकार ने वादा किया था कि अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। रोष स्वरूप लगातार धरना दिया जा रहा है। अगर सरकार ने जल्द से जल्द मांगों को नहीं माना तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। हटाए गए कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे और भूख हड़ताल भी शुरू कर देंगे। इस मौके पर जसपाल ¨सह, संजीव, सुनील कुमार, नरेश, नवीन, अनिल कुमार मौजूद थे।