गुहला में शुगर फेडरेशन चेयरमैन हरपाल सिंह का किया अभिनंदन
शनिवार सांय हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन हरपाल सिंह का गुहला में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरपाल सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा पार्षद कमल चौधरी पार्षद बलकार बल्लू ने स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : शनिवार सांय हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन हरपाल सिंह का गुहला में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरपाल सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा, पार्षद कमल चौधरी, पार्षद बलकार बल्लू ने स्वागत किया।
इस मौके पर अमनदीप शर्मा ने कहा कि हरपाल को चेयरमैन बनाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व भाजपा संगठन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरपाल सिंह को चेयरमैन बनाने से पूरे गुहला हलके का मान सम्मान बढ़ा है। हरपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करेंगे। वे जल्द ही पूरे प्रदेश की शुगर मिलों का दौरा करेंगे। गन्ने की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा ताकि उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर कुरुक्षेत्र जिला प्रधान धर्मबीर मिर्जापुर, मेजर सिंह गुहला, राजेश शर्मा पिटू, मांगे राम जिदल, सुरता राम शर्मा, प्रताप कंबोज, गुरमेल सिंह, शमशेर शेरू, मेहर सिंह, ज्ञानी राम, केहर सिंह, सुरेंद्र छिदा, बीरू नंबरदार, मेजर सिंह, जोगिद्र सिंह, औमता राम, किरपाल सिंह, ज्ञान शर्मा, काला गुज्जर, रणदीप सिंह, दिनेश शर्मा मौजूद थे।