महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती मनाई
रोहिला समाज सामुदायिक केंद्र में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रधान विरेंद्र रोहिला ने की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:49 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 06:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कैथल: रोहिला समाज सामुदायिक केंद्र में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रधान विरेंद्र रोहिला ने की। प्रधान ने कहा कि महाराजा रणवीर सिंह केवल बहादुर पुरुष ही नहीं बल्कि एक सामाजिक हितों के रक्षक के रूप में तेरहवीं शताब्दी में सकुशल शासक भी थे। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रधान ने कहा कि महाराजा के आदर्शों पर सभी को चलना चाहिए। इस अवसर पर उप प्रधान विनोद रोहिला, सुभाष रोहिला, सुरेंद्र रोहिला, अनिल रोहिला, नरेंद्र रोहिला, निरंजन रोहिला, मोहित रोहिला, महेंद्र, प्रमोद, अनील, अमर सिंह, त्रिलोक, सत्यनारायण बाबालदाना व भूपेंद्र सिंह उपस्थित थे।
--------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें