Move to Jagran APP

दिल्ली रूट पर डेढ़ बजे के बाद नहीं चल रही रोडवेज की बसें, यात्री परेशान

दिल्ली रूट पर डेढ़ बजे के बाद बसें नहीं चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। पहले करनाल की बस पकड़नी पड़ रही है। उसके बाद पानीपत जाना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 06:43 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 06:43 AM (IST)
दिल्ली रूट पर डेढ़ बजे के बाद नहीं  चल रही रोडवेज की बसें, यात्री परेशान
दिल्ली रूट पर डेढ़ बजे के बाद नहीं चल रही रोडवेज की बसें, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

दिल्ली रूट पर डेढ़ बजे के बाद बसें नहीं चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। पहले करनाल की बस पकड़नी पड़ रही है। उसके बाद पानीपत जाना पड़ रहा है। वहां से भी बालगढ़ की बस मिल रही है। इससे यात्रियों की जेब खर्च भी ज्यादा हो रहा है। समय भी खराब हो रहा है। डिपो से यात्रियों ने मांग की बसों को चलाया जाए। ताकि आने जाने में परेशानी न हो, समय से अपने काम धंधे पर पहुंच सके।

दो घंटों से नहीं मिली बस-

यात्री संदीप कुमार का कहना है कि दो घंटे से बस स्टैंड पर खड़े है। कोई बस नहीं है। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि करनाल की बस पकड़ कर जा सकते है, लेकिन करनाल की बस भी नहीं आ रही है। डिपो को बस चलानी चाहिए, ताकि यात्री समय से आ जा सके।

एक घंटे से खड़े है बस स्टैंड पर-

यात्री रामनिवास का कहना है कि एक घंटा से बस स्टैंड पर खड़ा हूं। कोई दिल्ली की बस नहीं मिल रही है। ग्रामसचिव का पेपर देने के लिए आया था, प्राइवेट नौकरी करता हूं। विभाग को शाम के समय बस चलाने चाहिए। ताकि यात्री परेशान न हो।

बालगढ़ तक चलाई जाए बस-

यात्री राजेंद्र ने बताया कि जैसे सुबह के समय बसें चलती है, उसी प्रकार से शाम को भी बस बालगढ़ तक चलाई जाए। ताकि लोग बालगढ़ तक तो पहुंच सके। शाम के समय बसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

यात्रियों के अनुसार चलाई जा रही है बसें-

टीएम कमलजीत ने बताया कि बसों को यात्रियों के हिसाब से चलाया जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण बसें दिल्ली नहीं जा सकती है। बालगढ़ तक बस चलाने की कोशिश जारी रहती है। शाम के समय यात्रियों की संख्या कम होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.