डेरा गुरदासपुर जाने वाली सड़क का जल्द होगा निर्माण: रणधीर सिंह
जजपा नेता रणधीर सिंह ने सीवन शहर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हलका गुहला के प्रत्येक गांव का एक समान रूप से विकास करवाया जाएगा व विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी।
संवाद सहयोगी, सीवन :
जजपा नेता रणधीर सिंह ने सीवन शहर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हलका गुहला के प्रत्येक गांव का एक समान रूप से विकास करवाया जाएगा व विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी। हलका विधायक ईश्वर सिंह की भी यही सोच है कि पूरे हलका का एक समान विकास करवाया जाए। हलका के विकास के लिए विधायक समय-समय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सीवन से डेरा गुरदासपुर जाने वाली सड़क काफी खस्ता हालात में है। यह सड़क सीवन अनाज मंडी को भी जाती है। अभी कुछ दिन पहले हलका विधायक जब सीवन अनाज मंडी पहुंचे तो लोगों ने इस सड़क को बनवाने की मांग प्रमुखता से रखी थी। हलका विधायक ने तुरंत उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर इस सड़क को बनवाने की मंजूरी दिलवा दी। इस सड़क के निर्माण के लिए अब पैसे भी आ गए हैं व यह सड़क मार्च माह से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगी। पंचायत जमीन देगी तो सीवन में कन्या कालेज व बस स्टैंड का निर्माण करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र खारा मौजूद रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार:
संस, सीवन : सीएम के कुशल नेतृत्व में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार काफी सराहनीय कार्य कर रही है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर उन्होंने हलका विधायक रहते हुए लगभग 800 करोड़ रुपयों के विकास कार्य करवाए थे। हलका की पूरी तस्वीर ही बदल थी। विधायक कुलवंत बाजीगर ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब कि बार दिल्ली में कमल खिलेगा व भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। भाजपा की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है व लोग भाजपा की नीतियों को पसंद करते हैं। कुलवंत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में रहते हुए सदा क्षेत्रवाद व विकास कार्यो में भेदभाव की नीति अपनाई पर भाजपा सबका-साथ, सबका-विकास में विश्वास रखती है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता कृष्ण आनंद, यशपाल राणा, ओम प्रकाश व गगन मौजूद रहे।