विद्यार्थियों को दिखाई ए ट्रिब्यूट टू निर्भया डॉक्यूमेंट्री
आरकेएसडी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रुचि शर्मा की ओर से बनाई गई ए ट्रिब्यूट टू निर्भया नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
जागरण संवाददाता, कैथल :
आरकेएसडी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रुचि शर्मा की ओर से बनाई गई ए ट्रिब्यूट टू निर्भया नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल व प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने दीप प्रज्वलन से किया। कार्यक्रम संयोजक व वूमन सेल की अध्यक्ष डॉ. मंजुला गोयल ने रुचि शर्मा का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने इस फिल्म के उद्देश्यों को स्पष्ट करने के लिए अंग्रेजी के कवि डब्लूबी यीट्स की रचित ए प्रेयर फॉर माय डॉटर कविता का उदाहरण भी दिया। रुचि शर्मा ने बताया कि नैतिक व आध्यात्मिक मूल्य से वंचित हो
रहे समाज में किस तरह एक पिता अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चितित हैं।
फिल्म की समाप्ति पर श्याम बंसल ने कहा कि यह फिल्म स्कूल-कालेजों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी दिखाई जानी चाहिए। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि समाज की बुराइयों का सामना करने के लिए हमें अपनी बेटियों को मजबूत बनाना होगा।
धर्मपाल शर्मा ने कहा कि हम अपने सामने झांसी की रानी की छवि को रखते हुए बेटे और बेटी की परवरिश समान रूप से करें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी मोर, सीमा गुप्ता, सुरुचि शर्मा, रचना सरदाना, दीपशिखा, अर्चना, प्रीति बंसल व निधि मित्तल मौजूद थे।