Move to Jagran APP

होलिका का हुआ दहन, आज खूब उड़ेगा रंग-गुलाल

जागरण संवाददाता, कैथल: रंगों का त्योहार होली सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Mar 2017 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 11:46 PM (IST)
होलिका का हुआ दहन, आज खूब उड़ेगा रंग-गुलाल
होलिका का हुआ दहन, आज खूब उड़ेगा रंग-गुलाल

जागरण संवाददाता, कैथल: रंगों का त्योहार होली सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को होलिका दहन के लिए शहर में कई जगह पर होली मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर मौज-मस्ती की। एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। शाम के समय महिलाओं ने होली पूजन किया। इसके बाद होलिका दहन कर युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। बाजारों में भी होली पर्व को लेकर जमकर खरीदारी युवाओं ने की। रंग, गुलाल व पिचकारियों को लेकर बाजार सजे हुए थे।

loksabha election banner

जमकर उड़ाया जाएगा रंग व गुलाल

युवा संदीप, मोनू व राजू ने बताया कि रात को होलिका दहन किया गया है। आज दोस्तों की टोलियां मनाकर रंगों का त्योहार होली को धूमधाम से मनाया जाएगा। युवाओं की टोलियों द्वारा रात से ही रंग- गुलाल उड़ाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं। शहर में कई स्थानों पर युवा टोलियां बनाकर रंग-गुलाल उड़ाकर होली की बधाइयां देते नजर आएंगे। होलिका दहन पर युवाओं ने होली के फिल्मी गीतों पर भी जमकर डांस किया। बच्चे-युवा पिचकारियों में रंग लेकर आने-जाने वालों को रंगीन करते दिखाई दिए। महिलाओं ने होलिका दहन के लिए लकड़ी और कंडों से सजी होलिका का पूजन किया।

सीनियर सिटीजन ने मनाई होली

वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की मासिक बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी को होली पर्व को लेकर बधाई दी। प्रधान राम नारायण रावल ने अध्यक्षता की। मंच का संचालन रोहित शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सभी होली का पर्व भाईचारे के साथ मनाएं। फकीर चंद, चंद्रकांता व विनोद गर्ग ने होली पर्व पर गीत व भजन गाए। प्रधान ने कहा कि रंगों के पर्व होली को धूमधाम से मनाना चाहिए। इस अवसर पर टेकचंद, चतुर्भुज बंसल, चंद्रकांता, धर्मपाल छौत, जय प्रकाश, जीवन सैनी, ओपी गुप्ता, ज्ञानचंद भल्ला मौजूद थे।

होलिका दहन पर किया कार्यक्रम

हुडा सेक्टर 19 में होलिका दहन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12 फीट ऊंची होली बनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रयाग राज बालू द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ¨हदू परंपराओं का यह पर्व है। हमें आपस में मिलकर रहने का यह त्योहार संदेश देता है। पर्व पर महिलाओं, बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर पूजा-अर्चना की। उत्साह व जोश के साथ युवाओं ने पर्व पर भाग लिया। इस अवसर पर प्रमोद गर्ग, पवन गुप्ता, सत्य प्रकाश, पूर्ण चंद, बलबीर, कांता रानी, कमलेश, वीना, उमा रानी, मंजू, अन्नु रानी, रीतू, सुदेश मौजूद थी। इसी प्रकार जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में होली का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने होलिका दहन किया। युवाओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी। करीब चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर मौज-मस्ती की। महिलाओं ने होली के गीत गाए।

अतिरिक्त सेवाएं रहेंगी : सीएमओ

सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए विभाग सतर्क है। आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों के साथ-साथ दवाइयों का विशेष प्रबंध किया गया है। नेत्र व त्वचा रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी चिकित्सकों व स्टाफ को ड्यूटी पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

किए गए हैं उचित प्रबंध : एसपी

पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप ¨सह ने शहरवासियों को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली को उत्साह एवं खुशियों के साथ मनाएं। कोई हुड़दंग न करे। उन्होंने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए है। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर पुलिस की रहेगी। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में सप्ताहभर पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए थे। आज भी पुलिस प्रशासन शहर के कई मुख्य मार्गों पर सख्त चे¨कग अभियान चलाएगा।

धूमधाम से किया होलिका दहन कार्यक्रम

राजौंद : होली ¨हदुओं का प्रसिद्ध पर्व है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन लोग लकड़ी की होलिका बनाकर जलाते है। रविवार को होलिका दहन किया गया। इसके लिए पिछले कई दिनों से उपलों व लकड़ियों से होलिका बनाने की तैयारियां शुरू हो गई थी। होलिका दहन कर अपने घर की सुख शांति की कामना की। जहां प्राचीन काल से सभी पर्व देश की एकता व अखंडता के लिए अपनी अहमियत को सार्थक साबित करते आ रहे हैं, वहीं रंगों का त्यौहार समाज में आपसी भाईचारा व प्रेम की भावना को बढ़ाने में काफी हद तक सहायक साबित हो रहा है। कई लोगों ने इस त्यौहार को तिलक होली के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में चहल पहल रविवार को पूरे यौवन पर देखी गई। रंग बिरंगी पिचकारियों व गुलाल से सजी दुकानें हर एक को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। छोटे छोटे बच्चे होली को लेकर गुलाल उड़ाते देखे गए।

भाविप का होली व परिवार मिलन समारोह आयोजित

पूंडरी : भारत विकास परिषद की फतेहपुर-पूंडरी इकाई की ओर से शनिवार शाम को फूलों की होली व परिवार मिलन समारोह का आयोजन करनाल रोड स्थित रजनी रॉयल पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगरपालिका प्रधान महाबीर ¨सह जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी प्रवीण गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संयोजक अशोक गर्ग ने की व कार्यक्रम संयोजक दीपक नंदराजोग रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व वंदेमातरम से की गई। कार्यक्रम के दौरान जहां फतेहपुर-पूंडरी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, वहीं परिषद के सभी सदस्यों ने फूलों की होली का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की फूलों की होली भी रहा, जिसमें कलाकारों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि नपा चेयरमैन महाबीर ¨सह ने कहा भाविप जैसे समाजसेवी संगठनों की समाज को बहुत अधिक जरूरत है, उन्होंने परिषद द्वारा करवाए गए कार्यो की सराहना भी की। भाविप अध्यक्ष सुधीर अहलुवालिया ने परिषद के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालक नीतिका चुग व प्रभात गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संजीव गार, मुकेश चौहान, शशीभूषण वालिया, डा.सुभाष बंसल, योगेश उप्पल, अनिल आर्य, दर्शन अहलुवालिया, मुनीष गर्ग, सुबोध गर्ग, पंकज बंसल, डॉ.सुभाष लूथरा, प्रवीण मित्तल व पार्षद कीमत बंसल उपस्थित थे।

नई कार्यकारिणी में इनको मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय संरक्षक अशोक गर्ग, व चुनाव पर्यवेक्षक राजकुमार मित्तल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रभात गोयल को प्रधान, राकेश अग्रवाल को सचिव, हर्ष सेठी को कोषाध्यक्ष, मोनिका कपिल को महिला संयोजिका तथा डॉ.राजेश कुकरेजा व अनु सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.