धार्मिक आयोजनों से बढ़ता आपसी भाईचारा : शैली मुंजाल
लघु सचिवालय के नजदीक हनुमान अखाड़े में जाल वाला पीर की दरगाह पर भंडारा लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने शिरकत की। पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल : लघु सचिवालय के नजदीक हनुमान अखाड़े में जाल वाला पीर की दरगाह पर भंडारा लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने शिरकत की। पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने चादर चढ़ाकर अपने सुखमय जीवन की कामना की। मुंजाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है, जबकि लोगों में धर्म व भगवान के प्रति आस्था बढ़ती है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा का फल हमेशा मीठा होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की खिलाड़ियों के लिए बनाई गई खेल नीति वरदान साबित हो रही है। सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी उच्चकोटि का प्रदर्शन कर विश्व में हरियाणा व भारत का नाम रोशन कर रहे है। इस मौके पर कृष्ण पहलवान, महंत रामभज दास अशोक गौतम, पार्षद गौरव
ढुल, फूल सरपंच, बलवान नैन, ¨रकू पहलवान आदि उपस्थित रहे।