Move to Jagran APP

धर्म ¨हदू संस्कृति का अहम हिस्सा : नरेन्द्र

शिव शक्ति जागरण मंडल पूंडरी की ओर से बृहस्पतिवार को दूसरे विशाल साप्ताहिक गणेशोत्सव का शुभारंभ मूर्ति नगर परिक्रमा से किया गया। इससे पूर्व गांव फतेहपुर के मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसमें मुख्य यज्ञमान के तौर पूर्व ¨सचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री ने मूर्ति की पूजा अर्चना कर गणपति का आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:04 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:04 AM (IST)
धर्म ¨हदू संस्कृति का  अहम हिस्सा : नरेन्द्र
धर्म ¨हदू संस्कृति का अहम हिस्सा : नरेन्द्र

संवाद सहयोगी, पूंडरी: शिव शक्ति जागरण मंडल पूंडरी की ओर से बृहस्पतिवार को दूसरे विशाल साप्ताहिक गणेशोत्सव का शुभारंभ मूर्ति नगर परिक्रमा से किया गया। इससे पूर्व गांव फतेहपुर के मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसमें मुख्य यज्ञमान के तौर पूर्व ¨सचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री ने मूर्ति की पूजा अर्चना कर गणपति का आशीर्वाद लिया।

loksabha election banner

इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म हमारी ¨हदू संस्कृति का सबसे अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और वंदनीय है। सच्चे मन से जो इनकी पूजा अर्चना करता है, उसका कभी अमंगल नहीं हो सकता। उन्होंने जागरण मंडल के सभी पदाधिकारियों व शहरवासियों को गणेशोत्सव की बधाई भी दी। इससे पूर्व जागरण मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक अजय वर्मा ने बताया कि मूर्ति परिक्रमा देवी मंदिर से शुरू होकर सारे शहर से होती हुई गोस्वामी चौपाल तक जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 से 18 सितंबर तक चलने वाले इस गणेशोत्सव में रोजाना सुबह 8 बजे पूजा अर्चना व शाम 5 बजे भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। 19 सितंबर को सुबह दस बजे हवन होगा और शाम चार बजे मूर्ति विसर्जन होगा।

इस मौके पर समाजसेवी नरेश मनचंदा, कृष्ण गोस्वामी, रामनाथ वर्मा, प्रभात गोयल, शुभम मिगलानी, संजय वर्मा, सूरज सांई, विजय कुमार, राजेश वर्मा, अभिषेक, सतीश सैनी व अमित सैनी सहित कई शहरवासी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.