Move to Jagran APP

हल्की बरसात से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

रविवार दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ। हल्की बरसात होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह के समय धूप खिली रही जिससे उमस बढ़ गई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:35 AM (IST)
हल्की बरसात से उमस भरी  गर्मी से मिली राहत
हल्की बरसात से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

रविवार दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ। हल्की बरसात होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह के समय धूप खिली रही जिससे उमस बढ़ गई थी। दोपहर में मौसम ने मिजाज बदला और काली घटाएं छा गई। हवा के साथ साथ रूक रुक कर हल्की बरसात हुई। आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद हल्की बरसात हुई जो कि कुछ देर बाद ही बंद हो गई। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कम बरसात होने से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा। देर शाम तक आसमान में बादल दिखाई दिए। बादलों को देखकर बरसात होने की उम्मीद जगी हुई है। एक सप्ताह पहले हुई बरसात के बाद कुछ दिनों से गर्मी चरम पर पहुंच गई थी। लोगों का जीना मुहाल हो गया था। एसी, कूलर भी गर्म हवा देने लग गए थे। इस समय होने वाली बरसात किसानों की फसलों की सिचाई के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

धान की फसल को होगा फायदा-

बरसात होने के बाद धान की फसल को फायदा होगा। धान की फसल बरसात से अच्छा पौधा तैयार होगा। लागत के हिसाब से आमदनी भी अच्छी होगी। कृषि विज्ञानी रमेश चंद्र का कहना है कि फूल वाली सब्जियों को नुकसान हो सकता है। नरमा कपास की फसल को ज्यादा बरसात होने पर नुकसान होगा। ज्यादा बरसात होने पर धान की फसल की बीमारी कम होगी।

ये रहा तापमान-

रविवार को उच्चतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 अगस्त तक तेज बरसात हो सकती है। बरसात को ध्यान में रखते हुए ही किसान अपनी फसलों में खाद, बीज का प्रयोग करें। ताकि फसलों का तापमान के अनुसार ही अच्छा फुटाव हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.