राजेंद्र पबनावा बने कांग्रेस समन्वय समिति के जिला वाइस चेयरमैन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने राजेंद्र कुमार पबनावा को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति का जिले का चेयरमैन नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 12:57 AM (IST)
संस, ढांड : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने राजेंद्र कुमार पबनावा को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति का जिले का चेयरमैन नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा। अपनी नियुक्ति पर डॉ. अशोक तंवर, चेयरमैन सुरेंद्र दलाल, चेयरमैन दयाल ¨सह सिरोही व चेयरमैन ईश्वर ¨सह तंवर का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला वाइस चेयरमैन राजेंद्र कुमार पबनावा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी और मुख्यमंत्री अशोक तंवर होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें