विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में अवैध फैक्ट्री पर छापामारी, 134 पेटिंया पटाखे बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:48 PM (IST)

सीआईए कलायत की टीम ने कैथल के गांव बात्ता में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में ...और पढ़ें

सीआईए कलायत ने छापामारी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री से 134 पेटियां पटाखे बरामद किया।

सीआईए कलायत ने छापामारी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री से 134 पेटियां पटाखे बरामद किया।

HighLights

  1. सीआईए कलायत ने गांव बात्ता में की छापामारी

  2. अवैध पटाखा फैक्ट्री से दो आरोपी काबू किए गए

  3. 134 पेटियां पटाखे व कच्चा माल बरामद हुआ

जागरण संवाददाता, कैथल। सीआईए कलायत की टीम ने गांव बात्ता में बिना लाइसेंस व परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए दो आरोपितों को काबू किया है। आरोपितों से दो गाड़ियों में तैयार 134 पेटियां पटाखे बरामद किए गए हैं।

सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि सीआईए कलायत के पीएसआइ मंजीत कुमार की टीम को देर रात सूचना मिली थी कि गांव बात्ता में छोटा हाथी गाड़ी से पटाखों (चटर-पटर) की पेटियां लोड कर बाहर बेचने की फिराक में हैं। इनके पास पटाखों के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं है।

टीम ने गांव बात्ता में फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरब्रिज से तितरम की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बात्ता के गेट के सामने नाकाबंदी शुरू की। कुछ समय बाद गांव बात्ता की तरफ से आई गाड़ी को रुकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे गांव बात्ता निवासी अंकित और साथ में बैठे गांव के सोमपाल को काबू कर लिया।

जांच के दौरान गाड़ी से 84 पेटियां अवैध पटाखे बरामद हुए। पटाखों के लाइसेंस व परमिट के बारे में पूछताछ करने पर आरोपित कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। दमकल विभाग के अधिकारियों ने पटाखों की जांच की, जिसमें पेटियों में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई।

आरोपितों के विरुद्ध कलायत थाना में केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने गांव बात्ता में अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। वहां पटाखे तैयार किए जाते हैं।

टीम ने गांव में स्थित फैक्ट्री से 50 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त पटाखा फैक्ट्री से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा सामान और पैकिंग का सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है।