नक्सली के बहाने मानवधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर जताया रोष
जन एकता जन अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने नक्सली के बहाने के मानवाधिकार कार्यकर्ता वरवर राव, वेरनोल, अरुण परेरा, डॉ. सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा की गिरफ्तारी के विरोध विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
जासं, कैथल : जन एकता जन अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने नक्सली के बहाने के मानवाधिकार कार्यकर्ता वरवर राव, वेरनोल, अरुण परेरा, डॉ. सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा की गिरफ्तारी के विरोध विचार गोष्ठी का आयोजन किया। भगत ¨सह भवन में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता कामरेड प्रेमचंद ने की। संचालन राजकुमार सारसा ने किया। प्रेमचंद औरराजकुमार सारसा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्यों में शासित सरकारें उनसे असहमति रखने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज को नहीं दबा सकती जितनी भी सरकार इस प्रकार की कुचेष्टा करेगी उतना ही विरोध उसे आम जनता का झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में ¨हदू, मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गोरक्षा, नक्सली, बीफ आदि के नाम पर मुद्दे बना कर जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाने का काम किया जा रहा है। जनता बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था, खेती संकट, महंगाई, भ्रष्टाचार से बहुत तंग हो चुके है। जब आमा जनता या समज सुधारकों द्वारा अपने हकों की आवा•ा बुलंद की जाती है तभी झूठे मुकदमे बना कर उन्हें जेलों में डाल दिया जाता है। यह जनता के साथ धोखा है।