पेयजल व्यवस्था को नगर निगम और पंचायतों को हस्तांतरित करने के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने पेयजल व्यवस्था को नगर निगम को देने के विरोध में दो दिन की भूख हड़ताल शुरू की। हड़ताल जिला प्रधान धर्मचंद नैन व ओम प्रकाश जिला उपप्रधान कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में शुरू की गई। राज्य ऑडिटर सुरेंद्र ¨सह व जिला चेयरमैन ओम पाल ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल और सीवर के कार्यो को नगर निगम व पंचायतों को हस्तांतरित करने पर रोक लगाई जाए।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने पेयजल व्यवस्था को नगर निगम को देने के विरोध में दो दिन की भूख हड़ताल शुरू की। हड़ताल जिला प्रधान धर्मचंद नैन व ओम प्रकाश जिला उपप्रधान कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में शुरू की गई। राज्य ऑडिटर सुरेंद्र ¨सह व जिला चेयरमैन ओम पाल ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल और सीवर के कार्यो को नगर निगम व पंचायतों को हस्तांतरित करने पर रोक लगाई जाए। जल्द से जल्द हस्तांतरित की गई स्कीमों को वापस लिया जाए। उन्होंने मांग की कि पीडब्ल्यूडी के तीनों विभाग के कच्चे कर्मचारियों व ट्यूबवेल ऑपरेटर को पक्का किया जाए, जब तक पक्के नहीं किए जाते उन्हें न्यूनतम वेतन, पीएफ व ईएसआइ का लाभ दिया जाए। दस वार्षिक आकस्मिक अवकाश व श्रम कानून लागू किए जाएं। जिन पदों की भर्ती योग्यता मैट्रिक व आईटीआई पास है उन्हें ग्रेड पे 2400 दी जाए, खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती से तुरंत भरा जाए। हाईकोर्ट के निर्णय से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए बिल पेश किया जाए। 27 को करेंगे विभाग के मुख्यालय पर प्रदर्शन:
जिला चेयरमैन ने कहा कि 27 नवंबर को प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा सेक्टर चार पंचकूला पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर रघबीर ¨सह ब्रांच प्रधान, आनंद ¨सह ब्लॉक प्रधान कुरुक्षेत्र, सुरेंद्र यादव ब्रांच प्रधान कुरुक्षेत्र, सुरेश, राजकुमार, पृथ्वी ¨सह, शिव दत्त शर्मा, रमेश कुमार, दलबीर ¨सह, कृष्ण व विक्रम ¨सह मौजूद थे।