विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रेन हेमरेज से अमेरिका में कैथल के युवक की मौत, 42 लाख रुपये कर्ज लेकर भेजा था US

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:47 AM (IST)

पूंडरी के टयोंठा गांव के 26 वर्षीय अजय चौधरी की अमेरिका के शिकागो में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। ...और पढ़ें

ब्रेन हेमरेज से अमेरिका में कैथल के युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

ब्रेन हेमरेज से अमेरिका में कैथल के युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पूंडरी के टयोंठा गांव के अजय चौधरी की अमेरिका में मौत।

  2. शिकागो में ब्रेन हेमरेज के कारण 26 वर्षीय युवक का निधन।

  3. परिवार ने शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांगी।

संवाद सहयोगी, पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र के गांव टयोंठा के रहने वाले करीब 26 वर्षीय युवक अजय चौधरी की अमेरिका में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। युवक करीब 3 साल पहले अमेरिका गया था। तबीयत बिगड़ने पर आसपास में रहने वाले उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस समय वह शिकागो में रह रहा था और एक राशन के स्टोर पर काम कर रहा था।

उसके परिवार में माता-पिता और एक बहन है, लगभग पौना एकड़ जमीन है, आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार ने अजय को ये सोचकर विदेश भेजा था कि वहां जाकर दो पैसे कमाएगा और परिवार की गरीबी दूर करेगा, लेकिन अब अजय की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।

उसके चाचा विनोद ने बताया कि अजय के परिवार में उसके पिता धर्म सिंह, माता रेखा रानी व एक छोटी बहन है। सामाजिक संस्थाएं और परिवार के लोग सरकार से गुहार लग रहे हैं कि अजय के मृत शरीर को उसके गांव लाने में सहायता की जाए।
अजय के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि परिवार ने खुद की ओर से व रिश्तेदारों से उधार लेकर 42 लाख रुपये जुटाकर तीन साल पहले अजय को अमेरिका भेजा था। इस समय वह शिकागो शहर में राशन की दुकान पर काम कर रहा था। 6 अक्टूबर को उसकी मौत की खबर आई।