Move to Jagran APP

डीएवी कॉलेज से प्रो. सुभाष सिंह हुए सेवानिवृत्त

डीएवी कॉलेज चीका के प्रो. सुभाष सिंह ने 36 वर्ष एक महीने की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:35 AM (IST)
डीएवी कॉलेज से प्रो. सुभाष सिंह हुए सेवानिवृत्त
डीएवी कॉलेज से प्रो. सुभाष सिंह हुए सेवानिवृत्त

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : डीएवी कॉलेज चीका के प्रो. सुभाष सिंह ने 36 वर्ष एक महीने की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रमेश लाल ढांडा ने प्रो. सुभाष सिंह के साथ बिताए दिनों को याद किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रो. सुभाष सिंह ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। ऐसे कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं। प्राचार्य ने बताया कि सेवानिवृत्ति किसी भी कर्मचारी के जीवन का अहम पड़ाव होता है। इसके बाद कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने प्रो. सुभाष सिंह के साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपने मन की बातें सांझा की। डॉ. एसआर जैन, प्रो. प्रदीप बंसल, डॉ. आरएल वधवा, डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. जसविद्र सिंह गुराया, डॉ. वीरेंद्रपाल, कैलाश जिदल, सुशील गोयल, प्रो. गुरतेज, प्रो. ज्योति और अन्य सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद थे। सुभाष सिंह ने कॉलेज प्राचार्य और सभी स्टॉफ सदस्यों का धन्यवाद किया। हिदी विभागाध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह ने कार्यक्रम में मंच का संचालन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.