छठ पर्व की तैयारी शुरू, तालाब में भरा जा रहा स्वच्छ पानी
छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बाबा शीतल पुरी तालाब पर यह त्योहार मनाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। छठ पर्व को लेकर तालाब की साफ-सफाई की जाती है।
जागरण संवाददाता, कैथल : छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बाबा शीतल पुरी तालाब पर यह त्योहार मनाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। छठ पर्व को लेकर तालाब की साफ-सफाई की जाती है। गंदे पानी को निकालकर साफ पानी भरा जा रहा है।
पिछले दो सालों से यह त्योहार तालाब पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन विकास सेवा समिति की ओर से लगातार तीसरी बार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से तैयारी को लेकर सदस्यों की जिम्मेदारी लगा दी गई है। तालाब के आस-पास के क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। पिहोवा चौक से कमेटी चौक तक लाइटें लगाई जाएंगी। तालाब के पास भी भव्य लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया। पर्व के दिन विशाल जागरण करवाया जाता है। जागरण स्थल पर नए ब्लाक लगाए जा रहे हैं। हालांकि तालाब के पास लोग गंदगी डाल देते हैं, लेकिन अब एक सप्ताह तक यहां गंदगी नहीं डालनी दी जाएगी।
बॉक्स
11 से 14 तक रहेगी
छठ पर्व की धूम
इस बार 11 नवंबर से छठ पर्व शुरू हो जाएगा। 11 को नहाय खाय पर्व मनाया जाएगा। 12 को खरना रखा जाएगा। खरना पर महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं और पानी भी नहीं पीती। शाम के समय खीर, रोटी व केले का प्रसाद खाते हैं। 13 नवंबर को शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा शुरू की जाएगी। रातभर जागरण में भाग लेने के बाद सुबह सूर्योदय के समय भगवान को अर्घ्य देंगी। पर्व पर महिलाएं पांच प्रकार के फल, मिठाइयां, नींबू, गन्ना, पकवान, खजूर व देशी घी से तैयार भोजन से पूजा करती हैं।
बॉक्स: पर्व को लेकर महिलाओं
में काफी उत्साह
जन विकास सेवा समिति के प्रधान बीएन शास्त्री ने बताया कि समिति की ओर से लगातार तीसरे साल यह त्योहार मनाया जाएगा। जिले भर से श्रद्धालु पर्व मनाने के लिए आते हैं। महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह है। त्योहार का सालभर इंतजार रहता है। समिति की ओर से पर्व की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बॉक्स
नगर परिषद जेई संजीव कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर बाबा शीतल पुरी तालाब के पास साफ-सफाई करवा दी गई है। तालाब से गंदगी को निकाल कर साफ पानी भरा जाएगा। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ----------