महोत्सव में भगवान गणेश की स्तुति की
मोहल्ला छत्ता लक्ष्मणदास के शिव शक्ति हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित सुनील दीक्षित और पंडित बलवान दीक्षित ने भगवान गणेश की आराधना की।
जागरण संवाददाता, कैथल : मोहल्ला छत्ता लक्ष्मणदास के शिव शक्ति हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित सुनील दीक्षित और पंडित बलवान दीक्षित ने भगवान गणेश की आराधना की। इस मौके पर काली कीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन आयोजित किया गया। उसमें अमन गर्ग, अमन कंसल, अंकुर मित्तल आदि ने भगवान गणेश की भजनों से स्तुति की। यह महोत्सव 2 सितंबर को शुरू हुआ था तथा विर्सजन 12 सितंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही एक 11 सितंबर को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
सत्यलोक आश्रम में गणपति महोत्सव विर्सजन यात्रा आज
जासं, कैथल : विश्वनाथ धाम महादेव मंदिर सत्यलोक आश्रम में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्रम प्रधान हरिराम गुप्ता ने बताया कि रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन सुबह साढ़े नौ बजे तक हवन, 11 बजे गणपति विर्सजन यात्रा आश्रम से मूंदडी नहर तक, शाम चार से छह बजे तक भजन संकीर्तन और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है।