खेलकूद से विद्यार्थी का होता मानसिक व शारीरिक विकास
न्यूटन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यापक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक प्रवीण प्रजापति ने किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : न्यूटन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यापक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक प्रवीण प्रजापति ने किया।
इस मौके पर प्रजापति ने कहा कि खेल विद्यार्थी के जीवन में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी पढाई। खेल से विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। आज के समय में खेल से रोजगार की संभावनाओं को बल मिला है। सरकार ने खिलाड़ियों के हित में नयी खेल नीति बनाकर उनका सम्मान बढाया है। प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
प्रतियोगिताओं के लैमन रेस में विक्की व मीनाक्षी, सैक रेस में सुमित, थ्री लैग रेस में रोहित व फरमान, 100 मीटर रेस में अमनदीप, स्लो साइकिल रेस में शोभित, मटका रेस में मुकेश, रिले रेस में होमी जहांगीर बाबा हाऊस, कबड्डी में सीवी रमन हाऊस के बच्चे प्रथम रहे।
समापन अवसर पर कुलदीप पुनिया व राजकमल ढांडा उपस्थित रहे व उन्होंने बच्चों का हौसला बढाया। प्रि¨सपल रेखा ने सभी का धन्यवाद किया। अध्यापकों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।