Move to Jagran APP

भाजपा की नीतियों को घर- घर पहुंचाएं

भाजपा के शक्ति प्रमुखों की बैठक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन की अध्यक्षता में हुई बैठक में माटीकला बोर्ड के चेयरमैन कर्म ¨सह राणोलिया व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्य रूप से शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 10:12 AM (IST)
भाजपा की नीतियों को घर- घर पहुंचाएं
भाजपा की नीतियों को घर- घर पहुंचाएं

संवाद सहयोगी, पूंडरी: भाजपा के शक्ति प्रमुखों की बैठक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन की अध्यक्षता में हुई बैठक में माटीकला बोर्ड के चेयरमैन कर्म ¨सह राणोलिया व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्य रूप से शिरकत की।

loksabha election banner

चेयरमैन कर्म ¨सह ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हर वर्ग के लोगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने भाजपा शक्ति प्रमुखों से अगले कुछ दिनों में करवाई जाने वाली गतिविधियों की चर्चा की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, मुखत्यार साकरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा सिरसल, सतपाल चुग व संजीव गामड़ी सहित सभी शक्ति प्रमुख उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.