पाला बदल राजनीति नेताओं पर पड़ रही है भारी
विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। रोजाना विभिन्न पार्टियों के नेता अपना पाला बदल रहे हैं। पाला बदलने वाले नेता दूसरी पार्टियों को समर्थन कर रहे हैं। नेताओं का पाला बदलना शहर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। रोजाना विभिन्न पार्टियों के नेता अपना पाला बदल रहे हैं। पाला बदलने वाले नेता दूसरी पार्टियों को समर्थन कर रहे हैं। नेताओं का पाला बदलना शहर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। नेताओं के पार्टी बदलने से रोजाना चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। जो नेता पार्टी बदल कर जा रहे हैं वे अपने साथ अपने समर्थकों को भी लेकर जा रहे हैं। अभी चुनावों में आठ दिन बाकि रह गए हैं। ऐसे में अभी पाला बदलने का खेल जारी रह सकता है। नए नेताओं के आने से उम्मीदवारों को मजबूती भी मिल रही है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों को लगातार पाला बदल नेताओं का समर्थन मिल रहा है। हालांकि जिस पार्टी से नेता जा रहे हैं उस पार्टी के उम्मीदवार को नुकसान हो रहा है। इनेलो पार्टी के कुछ नेता को छोड़ कर दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं। अब लोगों को भी इसी खबर का इंतजार रहता है कि किस दल का नेता किस पार्टी को ज्वाइन कर रहा है। पार्टी से नाराजगी होने के कारण ही नेता पाला बदल रहे हैं और दूसरे नेताओं को समर्थन दे रहे हैं।