व्यापारियों और आमजन को बेवजह तंग कर रही पुलिस : संदीप
व्यापार मंडल चेयरमैन और हुडा एसोसिएशन के प्रधान संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों और आम जन को कोरोना के नाम पर बेवजह तंग कर रहा है।
संवाद सहयोगी, पूंडरी : व्यापार मंडल चेयरमैन और हुडा एसोसिएशन के प्रधान संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों और आम जन को कोरोना के नाम पर बेवजह तंग कर रहा है। व्यापारियों के रोजमर्रा के काम जैसे बैंक में जाना, मार्केट में कलेक्शन के लिए जाना, घर से दुकान पर जाना पड़ता है। व्यापारी सरकार के नियमानुसार मास्क लगाना और दो गज दूरी का पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। मास्क लगाने के बावजूद पुलिस उनका हेलमेट का या अन्य कारणों से चालान किए जा रहे हैं। विरोध करने पर पुलिस कर्मचारी उनकी दुकानों पर जाकर उनको डरा रहे हैं।
यदि पुलिस प्रशासन का यही रवैया रहा तो व्यापार मंडल तानाशाही रवैया का विरोध भी कर सकता है। पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो सभी व्यापारी वर्ग की बैठक बुलाकर इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।