विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में पक्के घर की राह होगी आसान, कैथल के 593 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पहली किस्त

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:11 PM (IST)

कैथल जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 593 लाभार्थियों को जल्द ही घर निर्माण के लिए पहली किस्त मिलेगी।

कैथल के 563 अभ्यर्थियों को मिलेंगे मकान (जागरण फाइल)

कैथल के 563 अभ्यर्थियों को मिलेंगे मकान (जागरण फाइल)

HighLights

  1. कैथल में 593 PMAY 2.0 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पहली किस्त।

  2. घर निर्माण के लिए योजना में ढाई लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

  3. इस बार खाली प्लॉट धारकों को भी योजना का लाभ मिलेगा।

सुनील जांगड़ा, कैथल। अपने पक्के आशियाने का सपना संजोए परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत जिले के 593 लाभार्थियों को जल्द ही घर निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की जाएगी।

इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। नगर परिषद एरिया में करीब 1993 आवेदन आए हुए हैं। जिले भर में 7776 आवेदन हो चुके हैं। योजना के तहत नया घर बनाने के लिए तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये मिलने हैं। इस बार योजना में मकान रिपेयर को नहीं लिया गया है। नगर परिषद और नगर पालिकाओं में योजना के तहत काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए गए आवेदनों की जांच का कार्य भी किया जा रहा है। सर्वे के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हुई हैं। सर्वे के दौरान आवेदनों को स्वीकार भी किया जा रहा है और कमियां मिलने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो रहे हैं। सर्वे में जेई टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं कि एरिया वैध है या अवैध। जो मकान बना हुआ है वह कड़ियों का है या पक्का है। आवेदन करने वाले के नाम जमीन है या नहीं। इस बार खाली प्लाट वालों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

पिछली बार खाली प्लाट वालों को योजना का लाभ नहीं दिया गया था। आवेदन रिजेक्ट का कारण जांच के दौरान आवेदन करने वाले का घर पक्का होना, आवेदन किसी के नाम तो रजिस्ट्री किसी दूसरे के नाम होना, ग्रामीण एरिया के ग्रामीण शहरी एरिया में करना और एरिया अवैध कालोनी में होना।


यहाँ दी गई जानकारी को स्पष्ट और व्यवस्थित तालिका (Table) के रूप में प्रस्तुत किया गया है:
निकाय का नाम (नप / नपा) प्राप्त आवेदन मिली मंजूरी
नगर परिषद (नप) कैथल 1993 150
नगर पालिका (नपा) चीका 598 145
नगर पालिका (नपा) कलायत 1192 50
नगर पालिका (नपा) पूंडरी 775 112
नगर पालिका (नपा) राजौंद 1707 65
नगर पालिका (नपा) सीवन 1511 71
कुल (Total) 7776 593

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत जिले में मिला लाभ

निकाय का नाम (नप / नपा) आवेदन पहली किश्त दूसरी किश्त तीसरी किश्त कुल राशि जारी
नगर परिषद (नप) कैथल 1727 780 755 700 ₹19.91 करोड़
नगर पालिका (नपा) चीका 1006 595 593 521 ₹15.19 करोड़
नगर पालिका (नपा) पूंडरी 601 448 433 401 ₹10.92 करोड़
नगर पालिका (नपा) कलायत 662 602 503 403 ₹13.26 करोड़
नगर पालिका (नपा) राजौंद 884 711 500 246 ₹13.26 करोड़
कुल (Total) 4880 3136 2784 2271 ₹72.54 करोड़

ये मिलती है तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये की राशि

  • पहली किस्त -- 01 लाख
  • दूसरी किस्त -- 01 लाख
  • तीसरी किस्त -- 50 हजार

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 को लेकर जिले भर के 593 लाभार्थियों को जल्द ही पहली किस्त मिलेगी। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा जो आवेदन आए हुए हैं उनका सर्वे का कार्य किया जा रहा है। संबंधित वार्ड के जेई मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। नगर परिषद कैथल और सभी नगर पालिकाओं में सात हजार 776 आवेदन हो चुके हैं। कैथल नगर परिषद में 150 परिवारों को लाभ मिलेगा। -अनिता चौधरी, नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 कैथल।