अभियान के तहत किया पौधरोपण
भाजपा युवा मोर्चा शहरी मंडल के सदस्यों ने बाबा चंचल गिरी वाल्मीकि समाज सेवा ट्रस्ट परिसर में पौधा रोपण किया।
जासं, कैथल : भाजपा युवा मोर्चा शहरी मंडल के सदस्यों ने बाबा चंचल गिरी वाल्मीकि समाज सेवा ट्रस्ट परिसर में पौधा रोपण किया। इस कार्यक्रम में नप के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव यशपाल प्रजापति मुख्यातिथि रहे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा मुहिम के तहत प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर प्रदेश को हरा-भरा करने का लिया संकल्प लिया है। जो मुहिम भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अपना कार्यभार संभालते ही प्रदेश में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए शुरू की। सभी बूथों में 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है, जिसे 16 अगस्त भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को समर्पित करना है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग, मंडल सचिव रजत गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य सोनू धीमान, विक्की धीमान, राजवीर गोस्वामी, अशोक कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, राकेश प्रजापति मौजूद रहे। ----------------