Move to Jagran APP

पौधे लगा पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ

वन विभाग की तरफ स शुक्रवार को गुहला के सरकारी अस्पताल में एसएमओ डॉ. संजीव गोयल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। गुहला अस्पताल में लगभग 300 पौधे लगाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 10:55 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 10:55 AM (IST)
पौधे लगा पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ
पौधे लगा पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ

जागरण संवाददाता, कैथल : वन विभाग की तरफ स शुक्रवार को गुहला के सरकारी अस्पताल में एसएमओ डॉ. संजीव गोयल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। गुहला अस्पताल में लगभग 300 पौधे लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

डॉ. संजीव गोयल ने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। इनके बिना जीवन का आधार नहीं है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण को सुंदर एवं स्वच्छ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें काफी ऑक्सीजन भी मिलती है। जहां पेड़-पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक है वहीं उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से ही हरियाली बढे़गी। इससे धरती पर बढ़ रहे तापमान को नियंत्रण करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे आज यह संकल्प लेकर जाएं कि अपने-अपने घरों में कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी पूरी तरह से देखभाल भी करें। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार, सुरजीत सिंह व फार्मासिस्ट कृष्ण कुमार, स्टाफ नर्स सरनजीत, नैंसी शर्मा व अन्य स्टाफ ने पौधरोपण में भाग लिया।

जल बचाओ को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

संस, गुहला-चीका : प्राकृतिक को बनाये रखने के लिए जल, वन का संरक्षण किया जाना बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ हमें दूसरों को भी जल की महत्वता के बारे में जागरूक करना है। यह विचार शुक्रवार को गांव भागल में सुपरवाइजर चेतना ने जल शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की बैठक के दौरान कहे।

उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर वे आज पानी नहीं बचाएंगी तो भविष्य में इसके लिए तरस जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाए रखने के लिए पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर वर्कर सुमन, हेल्पर आशा सहित गांव की महिलाएं बंतो देवी, सुदेश, चन्द्र, सोनी, रिचा, मीना, जूली, चंपा, कमला मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.