Move to Jagran APP

देशविरोधी नारे लगाने वाले लोगों को सबक सिखाना जरूरी : इंद्रेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थान में कई नौजवानों ने देश विरोधी नारे लगाए थे। इससे हमारे शहीदों की आत्मा छलनी हो गई थी। कांग्रेस सहित लेफ्ट जैसे दलों ने भी इस मुद्दे पर राष्ट्र विरोधी आचरण दिखाया था। देशविरोधी नारे लगाने वाले लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए। वर्तमान में देश में महागठबंधन बनाए जा रहे हैं, लेकिन इसके सभी नेता फेल हैं और वे पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:45 AM (IST)
देशविरोधी नारे लगाने वाले लोगों को 
सबक सिखाना जरूरी : इंद्रेश
देशविरोधी नारे लगाने वाले लोगों को सबक सिखाना जरूरी : इंद्रेश

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थान में कई नौजवानों ने देश विरोधी नारे लगाए थे। इससे हमारे शहीदों की आत्मा छलनी हो गई थी। कांग्रेस सहित लेफ्ट जैसे दलों ने भी इस मुद्दे पर राष्ट्र विरोधी आचरण दिखाया था। देशविरोधी नारे लगाने वाले लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए। वर्तमान में देश में महागठबंधन बनाए जा रहे हैं, लेकिन इसके सभी नेता फेल हैं और वे पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते। जींद उप-चुनाव ने देश की जनता का मन बता दिया है। इंद्रेश सोमवार को अपने भाई हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश की जनता चीन को बिना किसी हथियार व गोला बारुद के उसके उत्पादों का बहिष्कार करके जवाब दे चुकी है। भाजपा सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में चीन को डोकलाम में बिना हथियारों के जवाब दिया और अब भी तुरंत विदेश मंत्रालय ने चीन की प्रतिक्रिया का जवाब दे दिया है। कश्मीर में पाक व विदेशी ताकतों की शह पर आम कश्मीरियों तक का कत्ल किया जा रहा है। जहां देश के जवान शहीद हो रहे हैं, वहीं राहुल गांधी व कांग्रेस राफेल का झूठ फैलाकर देश की सेना को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जो शहीदों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लाला लाजपतराय के सिर पर लगी एक-एक लाठी अंग्रेजों के कफन में कील साबित हुई थी। उसी प्रकार से राफेल का झूठ कांग्रेस के लिए कफन साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के माध्यम से देश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम किया जा रहा है। पिहोवा सहित कई इलाकों में इस जल स्रोत को पुनर्जीवित करके रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। अर्धकुंभ में सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वहां सरकार ने अपराध मुक्त, नशामुक्त, छूआछूत मुक्त देश, गरीबी मुक्त देश का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट ही हथियार है। इसीलिए वे वोट डालते समय देशहित को आगे रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.