Move to Jagran APP

भाजपा के विकास कायरें पर जनता ने लगाई मोहर :बाजीगर

गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से जल्द ही बंपर भर्तियों के पद निकाले जाएंगे। युवा रोजगार को लेकर तैयार रहें। बाजीगर गुहला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 10:39 AM (IST)
भाजपा के विकास कायरें पर जनता ने लगाई मोहर :बाजीगर
भाजपा के विकास कायरें पर जनता ने लगाई मोहर :बाजीगर

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :

loksabha election banner

गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से जल्द ही बंपर भर्तियों के पद निकाले जाएंगे। युवा रोजगार को लेकर तैयार रहें। बाजीगर गुहला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तरफ से इन भर्तियों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्हीं युवाओं को रोजगार मिलेगा, जो इसके लिए योग्य होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए हैं उन्हे जल्द पूरा किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर का मामला हो या धारा 370 का मामला हो ये सभी वादे भी भाजपा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों मे भाजपा का जो परिणाम सामने आया है वह गरीब लोगों की मेहनत का ही नतीजा है। भाजपा की तरफ से करवाए गए विकास कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है। आने वाले विस चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर सत प्रकाश गर्ग, महिन्द्र सिंह चीमा, सुखबीर सिंह, हुकम सिंह बलबेहड़ा, मनजीत प्रेमी, बलवीर सिंह, कर्मपाल, सन्नी कालड़ा, गगन कंबोज मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.