पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : अरोड़ा
संवाद सहयोगी, सीवन: यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़
संवाद सहयोगी, सीवन: यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी से सदा जुड़े रहे हैं। ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचाते हैं। आज भाजपा सत्ता में है तो उसमें कार्यकर्ताओं का योगदान है। वे मदन लाल वधवा के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर हिस्से में विकास हो रहा है और यह सब एक ईमानदार मुख्यमंत्री के बदौलत हो रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो इस विकास का हिस्सा न बना हो और उसे सरकारी योजनाओं का लाभ न मिला हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव है और सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अपने जन सम्पर्क अभियान में लग जाएं और लोगों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताएं। जनता के बीच में पहुंच कर सरकार और जनता के बीच में कड़ी का काम करें। इस मौके पर मदन लाल वधवा, संदीप सैनी, गौरव वधवा, यजु¨वद्र राणा, रमेश पुनियां गुलशन चुघ, देवेंद्र हंस, लक्की मुंजाल, अनु मदान, जोगिन्द्र मिड्ढा, राज कुमार रहेजा व अन्य लोग मौजूद थे।