Move to Jagran APP

गांव धेरड़ू की पंचायत को मिला दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

केंद्र सरकार की योजना के तहत सामाजिक आर्थिक विकास में उत्कृष्ट भूमिका के लिए प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय सशक्तीकरण के तहत ग्राम पंचायत धेरडू को सम्मान मिला है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 06:48 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 06:48 AM (IST)
गांव धेरड़ू की पंचायत को मिला दीन दयाल  उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार
गांव धेरड़ू की पंचायत को मिला दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

संवाद सहयोगी, ढांड: केंद्र सरकार की योजना के तहत सामाजिक आर्थिक विकास में उत्कृष्ट भूमिका के लिए प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय सशक्तीकरण के तहत ग्राम पंचायत धेरडू को सम्मान मिला है।

loksabha election banner

सरपंच देवी लाल गोलन ने बताया कि ये उपलब्धियां विकास कार्यो की योजना और क्रियान्वयन में लोगों की भागीदारी का परिणाम हैं। बता दें कि खंड की पंचायत धरेडू जिसे छोटा इटली के नाम से भी जाना जाता है। गांव के 300 युवा और हर घर में से कम से कम एक व्यक्ति विदेश में है। ग्राम पंचायत को पहले हरियाणा सरकार द्वारा फाइव स्टार ग्राम पंचायत अवॉर्ड व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इस पंचायत ने कार्यशैली के बल पर एक कीर्तिमान और स्थापित किया है। गांव के सरपंच देवीलाल द्वारा गांव में करवाए गए कार्यों की बदौलत भारत सरकार की ओर से दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें पंचायत को आठ लाख रुपये व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सरपंच को ये सम्मान अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मिलना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

इस काम के लिए मिला सम्मान :

गांव की लगभग 1800 आबादी है। गांव की सीमा में घुसते ही पता चलता है कि गांव में सभी आधुनिक सुविधा और पंचायत का संचालन बेहतरीन ढंग से है। गांव की सीमा के सभी रास्तों व गांव को जोड़ने वाली सड़कों पर खड़े पेड़ों पर पेंट व साफ-सफाई, मनरेगा के तहत करोड़ों के कार्यों को करवाना, गांव के सभी गलियों की नियमित सफाई व बिजली खंभों पर तिरंगे का पेंट किया हुआ है। गांव में आधुनिक ग्राम सचिवालय का निर्माण करवाया और लोगों के ऑनलाइन कार्य किए जाते हैं। श्मशान घाट की चहारदीवारी और पार्क का रूप दिया गया है। गांव की हर गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए आदि कार्यों के लिए इस पंचायत को सम्मानित किया गया है

सरपंच देवीलाल गोलन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी पंचायत को सशक्त करने, जमीनी स्तर पर मजबूत करने और लोगों की भलाई के लिए जो काम किये हैं, उसके लिए उन्हें सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ पूंडरी हल्का विधायक रणधीर सिंह गोलन के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से मेहनत की और यह पुरस्कार पाया।

विधायक ने दी बधाई :

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं हलका विधायक रणधीर गोलन ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल करने वाली ग्राम पंचायत धेरडू के सरपंच देवीलाल गोलन को उन्होंने खासतौर से बधाई दी हैं। चेयरमैन ने सरपंच के प्रयासों की भी सराहना की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.