Move to Jagran APP

पालिका कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कविता जैन का पुतला

संवाद सहयोगी, कलायत: विभिन्न मांगों के समर्थन में विभिन्न मांगों के समर्थन में पालिका कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर गई है। आंदोलन को तेज करते हुए तीन दिन से पालिका कार्यालय पर ताला जड़ कर कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। विभिन्न मांगों के समर्थन में पालिका कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर गई है। आंदोलन को तेज करते हुए तीन दिन से पालिका कार्यालय पर ताला जड़ कर कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 11:20 PM (IST)
पालिका कर्मचारियों ने फूंका  मंत्री कविता जैन का पुतला
पालिका कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कविता जैन का पुतला

संवाद सहयोगी, कलायत: विभिन्न मांगों के समर्थन में पालिका कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर गई है। आंदोलन को तेज करते हुए तीन दिन से पालिका कार्यालय पर ताला जड़ कर कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

loksabha election banner

ताजा घटनाक्रम में नगर की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन करने के साथ कर्मियों ने चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई की कमान सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव सुरेश उचाना, सीटू जिला पदाधिकारी कामरेड जसपाल और पालिका कर्मचारी यूनियन खंड प्रधान राजकुमार के हाथों पर रही। बाद दोपहर पालिका कर्मचारियों के साथ शामिल हुए दूसरे विभागों के कर्मचारियों ने कपिल मुनि रोड से नारेबाजी करते प्रदर्शन शुरू किया। इसके उपरांत कारवां ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैंची चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेता सुरेश उचाना और कामरेड जसपाल ने कहा कि पालिका कर्मचारी कोई भीख नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे है।

सरकार को चाहिए तो यह था कि वह अपने चुनावी वादे पूरे कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करती। इसके विपरीत कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है। उन्होंने सरकार को पहले ही चेता दिया था कि यदि कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.